विजाधरपुर व निनौआ सहित 31 गाँव होगे पालिका में शामिल

Uncategorized

townhall 23फर्रुखाबाद: वर्षो के कसमकस के बाद आखिर वह घड़ी नजदीक आ गयी है जब शहर से जुड़े 31 गाँवो को नगर पालिका में शामिल का लिया जायेगा| जिसमे विजधारपुर, निनौआ व पपियापुर ग्राम के नाम महत्वपूर्ण है|

नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता पी के श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान को 31 शहर से सटे गाँवो की सूची भेज दी है| जिनको नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव है| जिसमे नगर विधायक विजय सिंह के द्वारा प्रस्तावित सूची में कुटरा, चाँदपुर, सोताबहादुरपुर, मसेनी,अमेठी कोहना,अमेठी जदीद, धन्सुआ , विजधारपुर , निनौआ, बुढ्नामऊ, भाऊपुरखुर्द, ढीलावल, घारमपुर, देवराम, अजमतपुर, नूरपुर, जसमई, नेकपुर खुर्द, अर्रापहाडपुर, खारबंदी नगला बजीर, हैवतपुर गढिया, माधौपुर, हाथीपुर आदि के नाम शामिल है| इसके साथ ही नगर पालिका ईओ ने जसपालपुर धारा नगरी, खारबंदी, कुईया बूट, खानपुर, बाग़ लकूला व निबलपुर के नाम शामिल किये है|

31 गाँवो के नगर पालिका में शामिल किये जाने की खबर से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है| सूची पर जिलाधिकारी विचार करेगे|