ब्रेकिंग: मार्ग दुर्घटना में दूल्हे व उसकी मासूम भतीजी की मौत, आधा दर्जन गम्भीर

Uncategorized

MAUUTफर्रुखाबाद: सात फेरे लेने जा रहा दूल्हा अचानक मार्ग दुर्धटना में मौत का शिकार हो गया इसी घटना में उसकी मासूम भतीजी की भी मौत हो गयी|
उन्नाव जनपद के शुक्लागंज निवासी महेश के पुत्र राजीव की शादी फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी डॉ शैलेश की पुत्री गुंजन से होनी थी| बारात जब कमालगंज क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी के निकट पंहुची तो आपस में गाडियों की भिडंत में दूल्हा व उसकी भतीजी अम्बिका गम्भीर रूप से घायल हो गये|
उन्हें कमालगंज सामुदायिक केंद्र पर भर्ती किया गया जंहा डाक्टर निरंजन ने राजीव को मृत घोषित कर दिया| सभी बाराती राखी पुत्री दीपक वर्मा पूजा पुत्री राजकुमार, रानी पुत्री सनद अग्निहोत्री, अनिल पुत्र गया प्रसाद शर्मा निवासी शुक्लागंज उन्नाव व रीता पुत्री शिवकुमार निवासी गुरा ठठिया कन्नौज को लोहिया अस्पताल भेजा गया है| परिजन मृतक राजीव व गुंजन के शव लेकर चले गये| बारात में खुशियों की जगह मातम पसर गया| जिसने भी सुना वह अस्पताल की तरफ भागा|