बलात्कार मामले में भाजपा ने खोला पुलिस के खिलाफ मोर्चा

Uncategorized

bjp mjaer rep keesफर्रुखाबाद: बीते पांच दिन पूर्व युवती के साथ हुए बलात्कार मामले में पुलिस द्वारा तहरीर बदलने व घटना के कई दिन बाद केबल गालीगलौज में जेल भेजने के मामले में सपा समर्थक आरोपी पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग भाजापा नेताओ ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुच कर की| ना करने की स्थित में आन्दोलन की चेतावनी भी दी है| पुलिस अधीक्षक ने सीओ को कार्यवाही के निर्देश दिये है|
बीते दिन जेएनआई में खबर का प्रकाशन किया गया था जिसके बाद भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ कई भाजपाई पुलिस अधीक्षक ने पीडिता के पिता को साथ लेकर पंहुचे| लेकिन पुलिस अधीक्षक किसी काम से बाहर थे| जिसे पर मेजर ने फोन पर एसपी को घटना की जानकारी दी| एसपी विजय यादव ने सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे से कार्यवाही के निर्देश दिये| मस्के बाद सभी भाजपा नेता सपा समर्थक आरोपी कमलेश यादव के खिलाफ बलात्कार की धारा में मुकदमा पंजीकृत करने और पीड़ित युवती का मेडिकल कराने की मांग की| भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त ने कहा की यदि कार्यवाही ना हुई तो भाजपा चुप नही बैठेगी| आन्दोलन किया जाएगा| भाजपा नेता की मांग पर सीओ ने युवती का मेडिकल कराने और तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने का भरोसा दिया है| युवती को थाने में मेडिकल के लिये बुलाया गया है|
क्या थी घटना
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा नगला निवासी एक युवती के साथ घर में घुस कर सपा समर्थक कमलेश यादव ने थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी 16 वर्षीय युवती को घर पर अकेली सोते समय दबोच लिया था पिता घर के बाहर सोते है| पीड़ित युवती का आरोप है की एक दिसम्बर को देर रात पडोस के गाँव भुट्टीया निवासी कमलेश यादव पुत्र रामोतार यादव उसके घर में दीवार फंद कर घुस गया| युवती का आरोप है की उसने मुंह पर कपड़ा डाल कर उसे चारपाई पर दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया|

जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी में मारपीट भी कर दी| चीखपुकार की आवाज सुनकर युवती के पिता घर के अन्दर आ गये| जिसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गया| घटना के बाद युवती परिजनों के साथ कोतवाली पंहुची पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही की| जिसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक विजय यादव से भेट कीऔर फिर एक तहरीर दी | पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये| एसपी के आदेश के बाद भी पीड़ित बीते पांच घंटे में बैठ कर थानेदार का इंतजार कर रही है| बीते बुधवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी आर के सिंह ने उससे एसपी के द्वारा भेजी गयी तहरीर बदला दी|
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राठौर, महामंत्री रामवीर शुक्ला, दिलीप भरद्वाज, शशांक शेखर मिश्रा आदि मौजूद रहे|