चार दिन में पांच तहरीर बदली,युवती से बलात्कार में गालीगलौज का मुकदमा

Uncategorized

yuvtiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) सपा सरकार में जो ना हो जाये वही कम है| कही कोतवाल की हत्या होती है तो कई सिपाही दरोगा को घायल कर दिया जाता है| पुलिस का इकबाल खतरे में है लेकिन खुद अपनी छवि बिगड़ने में जुटी पुलिस अब उन मामलो को भी अपनी मर्जी से तय कर लेती है जिन मामलो में समाज व कानून किसी को भी नही छोड़ता| महिलाओ से छेड़छाड़ के मामले में तो अदालत सरकार सभी सख्त है लेकिन पुलिस के आगे सभी फेल है| बीते चार दिन पूर्व युवती के घर में घुस कर बलात्कार करने के मामले को पुलिस ने यु पेश किया मानो की कोई घटना भी नही हुई| पुलिस ने बलात्कार की घटना को केबल चार दिन बाद गालीगलौज की धारा में दर्ज कर ली और अपना पल्ला झाड लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा नगला निवासी एक युवती के साथ घर में घुस कर सपा समर्थक कमलेश यादव ने थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी 16 वर्षीय युवती को घर पर अकेली सोते समय दबोच लिया था पिता घर के बाहर सोते है| पीड़ित युवती का आरोप है की एक दिसम्बर को देर रात पडोस के गाँव भुट्टीया निवासी कमलेश यादव पुत्र रामोतार यादव उसके घर में दीवार फंद कर घुस गया| युवती का आरोप है की उसने मुंह पर कपड़ा डाल कर उसे चारपाई पर दबोच लिया और उसके साथ बलात्कार कर दिया|

जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी में मारपीट भी कर दी| चीखपुकार की आवाज सुनकर युवती के पिता घर के अन्दर आ गये| जिसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गया| घटना के बाद युवती परिजनों के साथ कोतवाली पंहुची पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही की| जिसके बाद पीड़ित पुलिस अधीक्षक विजय यादव से भेट कीऔर फिर एक तहरीर दी | पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये| एसपी के आदेश के बाद भी पीड़ित बीते पांच घंटे में बैठ कर थानेदार का इंतजार कर रही है| बीते बुधवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी आर के सिंह ने उससे एसपी के द्वारा भेजी गयी तहरीर बदला दी|

गुरुवार को भाजापा युवा मोर्चा के शैलेन्द्र राजपूत कई नेताओ के पीड़िता को लेकर थाने पंहुचे पुलिस पर कार्यवाही के लिए कहा लेकिन उनके जाने के बाद पुलिस ने फिर तहरीर बदला दी और पीडिता की बलात्कार की शिकायत को मारपीट में बदल दिया| वही पुलिस आने आरोपी को बचाने के लिए कई दौर में पीड़ित के घर जाकर उसको धमकाकर तहरीर बदलने के लिए धमकाया था| फ़िलहाल भाजपा इस मुद्दे पर गदर कर सकती है|