तीन बाइको में लगायी आग, पुलिस जीप तोड़ी, पुलिस कर्मी भी घायल

Uncategorized

mera purफर्रुखाबाद:(मेरापुर) दबंगों द्वारा मजदूर को कमरे का गेट तोड़ कर उठा ले जाने की घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पर भीड़ आक्रोशित हो गयी और पथराव कर दिया| मौके पर खड़ी दबंगो की तीन बाइको में भी आग लगा दी गयी| पथराव में पुलिस की जीप भी तोड़ दी गयी|

थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर में मजदूर ध्रुव पुत्र वीरपाल बहेलिया से ग्राम उनासी निवासी दबंग गप्पे से एक सप्ताह पूर्व ट्रक में धाना भरने की बात कही थी| जिस पर ध्रुव ने कहा की वह खाना खाने के बाद धान खेत में भरेगा| इसी बात विवाद हो गया था| जिसके बाद गुरुवार को दबंग गप्पे अपने 5-6 दर्जन साथियों के साथ महमदपुर पंहुचा और ध्रुव को पकड़ने का प्रयास किया| वह किसी तरह से बच कर अपने कमरे में घुस गया दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया|

गाँव के लोगो ने इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना दे दी| कुछ समय के बाद थाने के दरोगा एमपी सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस के सामने ही दबंगो ने कमरे का ताला तोडा और ध्रुव को उठा ले गये पुलिस मुंह ताकती रही| जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये| भीड़ ने मौके पर खड़ी दबंगो की तीन बाइको में आग लगा दी| जिसका विरोध जब पुलिस ने किया तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन पर भी पथराव कर दिया| पथराव के समय ग्रामीणों ने पुलिस की जीप भी तोड़ दी| पथराव में एक सिपाही बेटालाल यादव घायल हो गया|

पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियो को दी| जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, एसडीएम कायमगंज बीडी वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज मौके पर पंहुचे| पुलिस आरोपी गप्पे के घर दबिश दी लेकिन वह नही मिला ना गायब ध्रुव का कोई पता चला| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|