डबल मर्डर: उलझी शिवम व राजबहादुर के कत्ल की गुत्थी

Uncategorized

DABAL MARDARफर्रुखाबाद:(कमालगंज)बीते रविवार की देर शाम कमालगंज के ग्राम खजुरिया नगला में हुये दोहरे हत्या कांड की गुत्थी उलझ गयी है| पुलिस शवो का पोस्टमार्टम कराने में लगी है| वही देर रात पुलिस ने शिवम के पिता राजकुमार की तहरीर पर मृतक राजबहादुर के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| लेकिन हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा अभी तक नही मिला है| पुलिस कई बिंदुओ पर जाँच कर रही है|

SHIVAM RAJBHAADURशिवम पुत्र राजकुमार व उसके चाचा राजबहादुर की गोली लगने से मौत होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है| जाँच की गुत्थी उलझ गयी है| मृत शिवम के पिता राजकुमार के अनुसार उसका पुत्र घर से बाहर पेशाब करने गया था| उस समय वह घर पर नही था| पत्नी कोकिला गोली की आवाज सूनबाहर आयी तो शिवम मृत पड़ा था पास में ही राजबहादुर व उसका पुत्र दीपक खड़ा था| कुछ समय के बाद दीपक ने ही अपने पिता के भी गोली मार दी| मृतक राजबहादुर की मौत उलटी तरफ कनपटी में गोली लगने से हुई| वही उसके पुत्र दीपक के अनुसार राजबहादुर सीधे हाथ से ही सारे काम करते थे| बीते कुछ समय पहले से वह गम्भीर बीमार चल रहे थे| वह खाना खाने के बक्त भी कांपते थे| तो फिर वह गोली नही चला सकते| दीपक ने भी माना है की गोली किसी तीसरे ने मारी है|

वही दीपक के अनुसार वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था| तभी घर के बाहर से तेज आबाज हुई| उसकी माँ खाना छोड़कर घर से बाहर आयी और कुछ मिनट करे बाद चीखती हुई अन्दर आ गयी| तभी सभी लोग घर से बाहर आये| तो देखा की पिता राजबहादुर व चचेरे भाई शिवम मृत पड़ा है| दीपक ने दबी जबान से किसी तीसरे के गोली चलाये जाने की बात को कबूला है|

पुलिस की जाँच परिजनों के ही इर्दगिर्द घूम रही है| तमंचा अभी तक बरामद नही हुआ है| वही घटना स्थल पर राजबहादुर के सीने परे रखा एक जिन्दा कारतूस पुलिस को बरामद हुआ है| सोमबार को घटना स्थल से एक पुराना खोखा बरामद हुआ है| जो काफी पुराना लग रहा है| फ़िलहाल पुलिस अभी तक खाली हाँथ है| घटना स्थल पर पुलिस तैनात है|
शिवम के घर पर मातम व राजबहादुर के घर सन्नाटा
घटना के बाद से शिवम् के घर में भीड़ लगी है| जबकि राजबहादुर के घर पे सन्नाटा पसरा हुआ है|