कांग्रेसियों ने मनायी इंदिरा की 97वीं जयंती

Uncategorized

endiraaफर्रुखाबाद: इंदिरा गाँधी की जयंती कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनायी| जयंती के दौरान चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
शहर के पक्के पुल के निकट स्थित एक होटल में एकत्रित हुये कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया| जिलाध्यक्ष मृत्युन्जय शर्मा ने कहा कि इंदिरा गाँधी ने पूरा जीवन पार्टी व देश के हित में लगा दिया| हमे उनके आदर्शो पर चलना चाहिए | श्री शर्मा के कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को संगठित रहने की जरूरत है|
इस दौरान डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, डालचन्द्र कठेरिया, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, राम जी लाल, पुन्नी शुक्ला, आफ़ताब अहमद, अशोक कुमार सक्सेना व अजय दीक्षित आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]