लकड़ी से लकड़ी का खेल: अबैध आरा मशीने चल रही रेलमपेल

Uncategorized

lkdiफर्रुखाबाद:(कमालगंज) दरोगा हो या दलाल अधिकारी हो या हाकिम सभी यह कह रहे है कि कही भी अबैध आरा मशीने नही चल रही| जिलाधिकारी ने फरमान जारी किया कि कोई भी अबैध आरा मशीने जनपद में नही चलेगी| जब से आदेश हुआ तब से अबैध आरा मशीनों को चलाने वाले व्यापारियों से दोगुनी धन उगाही होने लगी| थाना क्षेत्र में तकरीबन एक दर्जन से अधिक आरा मशीने धड़ल्ले से चल रही है|
थाना क्षेत्र के जहानगंज रोड पर फैज की आरा मशीन, कमालगंज में सकील, नसरथपुर में पप्पू , अलाउद्दीनपुर में अफसर, सद्दीकपुर में मुन्नालाल, कमालगंज में नन्ही देवी, रजीपुर में बेचेलाल, जरारी में ईश्वर व पप्पू सहित तकरीबन एक दर्जन से अधिक आरा मशीने चल रही है|
इन आरा मशीनों पर दिन के समय लकड़ी पंहुचती है और रात में लकड़ी कि कटायी कि जाती है| होली, दीपावली व ईद पर तो बसूली होती ही है साथ ही साथ महीना बंदी भी ली जा रही है| बीते दिन ही कमालगंज जहानगंज मार्ग पर मोहनपुर के निकट फैज की आरा मशीन पर वन दरोगा धीरेन्द्र सिंह यादव ने अबैध लकड़ी पकड़ी| लेकिन ले देकर मामला निपटाने का पूरा प्रयास किया|
दरोगा ने बताया कि आरा मशीन मालिक से कागजात मांगे गये है कागजात ना दिखाने पर कार्यवाही कि जायेगी|
मजे कि बात तो यह है जब उनसे पूछा गया कि क्या आरा मशीन अबैध है तो वह कोई जबाब नही दे सके| फ़िलहाल मामला ले देकर निपटने कि कगार पर है|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरा मशीनों की जाँच करायी जाएगी| और दोषियों पर कार्यवाही होगी|