शिक्षक सम्मान समारोह में आयेगे मंत्री विजय बहादुर पाल

Uncategorized

VIJAY BHADUAR PAL MANTRIफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षक सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल पंहुच रहे है| राज्य मंत्री के समारोह में आने की खबर से कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है| इस दौरान मंत्री , संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के आवास पर भी पंहुचेगे|
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन के विषय में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया है कि समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द तिवारी के अलावा पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित भी पंहुचेगे| उन्होंने बताया की समारोह में नौ रिटायर्ड शिक्षको को सम्मानित किया जायेगा| इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र के सराहनीय योगदान करने वाले विभाग के 14 शिक्षको को सम्मानित किया जायेगा|
श्री तिवारी ने कहा है कि समारोह के लिये सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है|