लगी जुगाड़: अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला निरस्त

Uncategorized

ASP RAMBHAVAN CHAURASIYA 1फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक के तबादला रुक गया है| शासन ने उनके तबादले पर रोक लगा दी है| फ़िलहाल एएसपी की जुगाड़ काम आ गयी है|
बीते दिनों अपर पुलिस अधीक्षक राम भुबन चौरसिया का तबादला लखनऊ सीबी सी आईडी के लिये कर दिया गया था| उनके स्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक बदायु मान सिंह चौहान का तबादला जनपद के लिये कर दिया गया था| लेकिन पहले से चल रही कानाफूसी सच साबित हुई| शुक्रवार को शासन ने पुन: उनके तबादले आदेश पर रोक लगा दी है| श्री चौरसिया फ़िलहाल जनपद में ही रहेगे| वही मान सिंह चौहान को कानपुर भेज दिया गया है|