तहसील बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पर फायरिंग

Uncategorized

Om-Prakash-Dubey-omu9फर्रुखाबाद: तहसील बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे पर फायरिंग की गयी है| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|

शहर के गंगा नगर कालोनी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता (ओमू) तहसील सदर में वकील है| वर्तमान में वह बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है| उन्होंने मऊदरवाजा थाने में दी गयी तहरीर में कहा है की वह अपने भाई के साथ अपने गाँव ऊगरपुर जा रहे थे| जब वह ग्राम रूपपुर व मंगलीपुर के निकट पंहुचे तो कुछ लोगो ने उन पर फायर झोक दिये| जैसे तैसे वह जान बचा कर भागे|
वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है| थानाध्यक्ष राधवन सिंह ने बताया की मामले की जाँच करायी गयी है| जाँच में भूमि विवाद का मामला सामने आया है| गोली चलने की बात असत्य प्रतीत हो रही है| घटना के सम्बन्ध में एनसीआर दर्ज की जाएगी|
वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है|