सपा विधायक के शीतगृह के सामने लूट

Uncategorized

LUUTफर्रुखाबाद:(कमालगंज) अपने बहनोई के घर जा रहे बाइक सबार को क्षेत्र के ही एक कबाड़ा व्यवसायी ने मारपीट कर उसकी सोने की चैन लूट ली| घटना के सम्बन्ध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है| वही तहरीर के बाद जब सिपाही आरोपी को पकड़ने गया तो आरोपी उसके सामने ही फरार हो गया| जिसके बाद सिपाही पर कई लोगो ने शक जाहिर किया है|
पड़ोसी जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के ग्राम सौसरापुर निवासी अंसार खां पुत्र रफुरुदीन बाइक से कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद निवासी अपने बहनोई के घर जा रहा था| जब वह सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के बुलबुल कोल्ड के सामने पंहुचा तो उसका नगला दाउद निवासी खालिद से विवाद हो गया| पीड़ित ने आरोप लगाया कि खालिद के साथ उसके कई अज्ञात साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी सोने की चैन लूट ली|
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी| तो थानेदार ने घटना पर खुद ना जाकर सिपाही इंद्रपाल को खलीद को पकड़ने के लिए भेजा| जब सिपाही उसकी कबाड़े की दुकान पर पंहुचा तो उसी के सामने खालिद भाग गया| इससे स्थानीय लोगो ने सिपाही के ऊपर ही आरोपी को भगा देने का संदेह जताया है|