मोहम्दाबाद में जबाबी फायरिंग

Uncategorized

16june2010harsh fayringफर्रुखाबाद :(मोहम्मदाबाद) खड़ी फसल में साईकिल लेकर जाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर गोली चल गयी| फायरिंग में एक पक्ष के भैस गोली लगने से घायल हो गयी| पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांव रायपुर निवासी सतीश चंद्र के खेत में मूंगफली की फसल खड़ी है। सोमवार सुबह गांव नगला मांधाता निवासी अतर सिंह के पुत्र अमर व राहुल साइकिल से आलू लादकर मूंगफली के खेत से निकले। इस पर सतीश के भाई सुरजीत ने रोका। इसी को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में अवैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। गोली लगने से दरवाजे पर बंधी सतीश की भैंस घायल हो गयी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सतीश चंद्र तथा दूसरे पक्ष से अतर सिंह व अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। सतीश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने घायल भैंस का डाक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एफएस जाफरी ने बताया कि दोनों पक्षों से तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।