सड़क दुर्दशा पर विकास मंच ने किया चौक जाम

Uncategorized

rahul jainफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से सुतहट्टी साहबगंज मार्ग की दुर्दशा कों लेकर परेशान विकास मंच के कार्यकर्ताओ ने चौक पर जाम लगा दिया| जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के फोन पर बात करने के बाद जाम खोल दिया गया|
विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में तकरीवन एक दर्जन कार्यकर्ताओ ने चौक पर जाम लगा दिया तो चारो तरफ लम्बी लम्बी बाहनो की कतारे लग गयी| पदाधिकारियों ने कहा की पिछले दो वर्ष से सुतहट्टी साहबगंज मार्ग की हालत खराब है| इससे पहले भी संगठन दो ज्ञापन दे चूका है| जिसके बाद सडक का निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन अभी तक नाले का ही निर्माण कार्य पूरा नही किया गया| जिससे सड़क पर निकलने वाले लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है|
संगठन ने यह भी कहा की कुछ दिनों के बाद शिव बारात भी निकलने वाली है जो की इसी मार्ग से निकलने वाली है| संगठन से एक सप्ताह का समय दिया है इसके बाद अगर कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन की चेतावनी दी गयी है|
जम की सूचना मिलने पर घुमना चौकी प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह व दरोगा राजेश कुमार मौके पार्ट पंहुचे और राहज जैन की बात प्रशासनिक अधिकारी से करायी जिस पर उन्होंने फोम पर आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया|