नियमित करने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का धरना जारी

Uncategorized

dharna safaisanghफर्रुखाबाद: नियमित किये जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का जनपद मुख्यालय पर पिछले तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा| कर्मचारियों ने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां के विरोध में नारे लगाये| कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह सरकार की चूलें हिला कर रख देंगे|

सफाई मजदूर संघ का बीते तीन दिनों से संविदा कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना चल रहा है| धरने में संघ के प्रदेश महासचिव श्याम कुमार वाल्मीकि ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों को स्थाई कर सकती है तो सफाई कर्मचारियों को स्थाई क्यों नहीं किया जा सकता| सालों से खाली पड़े पदों पर भी नियुक्तियां नहीं की जा रही है| इससे साफ़ पता चलता है कि सरकार की नियत साफ नहीं है| उन्होंने मानिक लाल नागर को सरकार का चमचा करार दिय और कहा कि वह समाज का विश्वास खो चुके हैं| उनके इन्हीं कारनामों के चलते संगठन से निकाला जा चुका है| धरने में मौजूद कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के किलाफ पूरे समाज को एकजुट होने की मांग की| धरने में राजू शुक्ला, श्रीकृष्ण वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, दिनेश कुमार देशमुख, विमल नेगी, पन्नालाल, प्रेमलाल, सत्यपाल और विजय कुमार मौजूद रहे|