टैक्सी की टक्कर से प्रधान के चचेरे देवर की मौत

Uncategorized

risav jatav maupurफर्रुखाबाद: गांव के बाहर सडक किनारे बकरी चरा रहे प्रधान के चचेरे देवर को टैक्सी सबार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची इससे पहले ही टैक्सी चालक फरार हो गया|
शहर कोतवली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर निवासी इंद्रपाल जाटव का 12 वर्षीय पुत्र रुमीत जाटव गांव के बाहर सडक किनारे बैठा था उसकी बकरी खेतो में चर रही थी| इसी समय गांव के ही रामदास कार पुत्र रज्जन तेज रफ्तार टेक्सी लेकर निकला जिसने रुमित के जोरदार टक्कर मार दी | जिससे टैक्सी अनियंत्रित होकर खेतो में घुस गयी|
taksi aछात्र रुमित की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी| सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पंहुचे| मृतक की माँ किरण देवी पल्लेदारी करने गयी थी| जानकारी होने पर वह भी मौके पर पंहुच गयी उसका रोरो कर बुरा हाल था| मृतक के पिता की मौत तकरीवन दस वर्ष पूर्व ही हो गयी थी| माँ कोल्ड में पल्लेदारी करके बच्चों का पेट पलती थी| मृतक ग्राम प्रधान रानीदेवी के पति सुनील के चाचा का लड़का था|
दुर्धटना की जानकारी होने पर आईटीआई चौकी प्रभारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे|