तीन बन्दूको व एक पिस्टल के साथ पांच गिरफ्तार

Uncategorized

SSIफर्रुखाबाद: मकान के कब्जे के विवाद में धमकाने गये पांच दबंग किस्म के लोगो को पुलिस ने लाइसेंसी हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिंतामणि निवासी दीवान सिंह पुत्र बागी देशराज सिंह से उसकी पडोस की महिला शकुंतला पत्नी शिवप्रताप से विवाद चल रहा है| महिला ने मकान पर कब्जा करने व दीवान को धमकाने के लिए सराफा व्यवसायी जनपद शाहजहांपुर के अल्लागंज के मोहल्ला दखिनऊआ निवासी रामकुमार वर्मा, शहर के मोहल्ला खानपुर कोठा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा, आशीष कुमार त्रिपाठी, उनके भाई अजय त्रिपाठी, बिर्राबाग निवासी विमल दुबे व एक शिक्षक को बुलाया हिरासत में ले लिया। आशीष, राजेश व अजय के पास से डबल बैरल लाइसेंसी बंदूकें व 31 कारतूस बरामद हुए, जबकि रिटायर्ड शिक्षक के पास पिस्टल थी। मंगलवार तकरीवन 11 बजे सभी असलाहो से लैस होकर दीवान के मकान पर पंहुचे और उसे असलाह दिखाकर जान से मारने की धमकी दी| जिससे मकान के अन्दर दीवान व उसकी पत्नी पुष्पा घबराकर घर के अन्दर छुप गये|
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची और मौके से पांचो आरोपियों को तीन डबल बैरग की बंदूक व एक पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने पांचो के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया है| पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अन्य पांच लोगों को पुलिस ने धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के लाईसेंस निरस्त की होगी कार्यवाही
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश चन्द्र वर्मा ने बताया की पकड़े गये अरोपियो के असलहो के निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को लिखा जायेगा|