मोदी सरकार के सौ दिन पुरे होने पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Uncategorized

MODI 4फर्रुखाबाद: केंद्र की मोदी सरकार के सौ दिन पुरे होने पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर सड़को पर प्रदर्शन किया| कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया की मोदी सरकार अबी से भ्रष्टाचार में लिप्त है| गृह मंत्री किसान के हितो की बात नही कर रहे| शहर के चौक बाजार से टाउनहाल गांधी प्रतिमा तक निकाले गये जुलुस में कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किये या यू कहिए अपनी हार से खिसियायी कांग्रेस ने चुनाव के तीन महीने बाद यह पहला प्रदर्शन किया| नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मृतुन्जय शर्मा के नेतृत्व में किये गये प्रदर्शन में मायूस कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया गया|
जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की मोदी ने चुनाव से पहले जो वादे भारत की जनता से किये थे उन्हें वह पूरा नही पाये उन्होंने भारत की जनता के साथ धोका किया है| नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन ने कहा की मोदी सरकार दगावाज है| देश की जनता इसका जबाब देगी| डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने कहा मोदी सरकार ने जनता को वेबकूफ़ बनाने में कोई कसर नही छोड़ी उसने खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी बात कही है|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब हुसैन व अनिल तिवारी के आलावा नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, इकलाख खान, देवेश आदि लोग मौजूद रहे|