मिशन कालेज के कर्मचारी ने गला काटा

Uncategorized

abil mshih3फर्रुखबाद: अपनी पत्नी से विवाद के चलते मिशन इंटर कालेज बढ़पुर के कर्मचारी ने लगा काटने का प्रयास किया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में पंहुचाया गया|
लोहिया अस्पताल की नर्स रीतू सिफाली का पति अबिल मसीह दारूपिने का आदि है| नर्स रीतू के अनुसार उसकी एक बिकलांग बच्ची भी है| जिसकी देखभाल वह खुद करती है लेकीन उसका पति अबिल घर पर विल्कुल भी मदद नही करता और आये दिन मारपीट करता रहता है| बीते दिन अबिल से विवाद हो गया था जिस पर उसने दारू पी और घर पर जमकर हंगामा भी किया पति-पत्नी के विवाद में ही अबिल ने अपना गला ब्लेड से काट कर लहुलुहान कर लिया|
खून से सने हुए अबिल को उसकी पत्नी लोहिया अस्पताल लेकर पंहुची जंहा डाक्टरों ने उसका मेडिकल करने से मना कर दिया|