श्री कृष्ण के 16 कलाओ के रूप देख भक्ति रस में डूबे लोग

Uncategorized

mail.google.comफर्रुखाबाद: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण की 16 कलाओ के रूपों का प्रदर्शन किया गया| जिसे देखने पंहुचे दर्शक भक्ति रस की गंगा में गोते लगाते नजर आये |
संस्कार भारती की ओर से नगर के विभिन्य विधालयो में श्री कृष्ण के रूपों का मनोहारी मंचन किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ सीपी इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ पी रथ, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा कंचन, आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया| इस दौरान श्री कंचन ने कहा की इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अन्दर वैदिक, धार्मिक, सास्कृतिक, के प्रति आस्था मजबूत होगी| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
कार्यक्रम के संयोजक सीवी तिवारी ने कहा की 16 कलाओ में पूर्ण श्री कृष्ण ही आज के युवाओ के प्रेंरणा होते है| उनका कर्म उनका दर्शन ही आज राष्ट्र व समाज के लिए पूर्ण प्रसंगिक है|
इस अवसर पर संस्कार भारती के अध्यक्ष दीपक रंजन सक्सेना, सुरेन्द्र पाण्डेय, रजनी लोगवानी, भारती मिश्रा, अनुपम सक्सेना, राजगौरव पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय रविन्द्र भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे|