रामसेवक यादव ने विजय सिंह के खास मुन्ना यादव को बनाया सपा का जिला महासचिव

Uncategorized

Munna yadavफर्रुखाबाद: राजनीति का ऊंट कब किस करवट बैठ जाए इसे कोई नहीं जानता| जिन विधायक विजय सिंह को सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव से लेकर उनके खास सिपहसालार पानी पी-पी कर कोस रहे थे उन्ही के दाहिने हाथ को संगठन की जिला स्तर की सबसे बड़ी कुर्सी पर नवाजा गया है| मुन्ना यादव को जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने जिला महजसचिव पद से नवाजा है| मुन्ना यादव कभी सतीश दीक्षित के राइट हैंड हुआ करते थे| वक़्त जरुरत के मुताबिक उन्हें विजय सिंह ने अपने खेमे में मिला लिया और मुन्ना विजय के खास के रूप में प्रचारित हो गए| हालाँकि मुन्ना यादव का कहना है कि वे सबसे पहले सपाई है| नेताजी और जिलाध्यक्ष रामसेवक ने उनमे विश्वास व्यक्त किया है|

Vijay Singh Munna Yadavमुन्ना यादव ने सतीश की जिलाध्यक्षी में बनायीं पहचान-
पेशे से वकील मुन्ना यादव सतीश दीक्षित की जिलाध्यक्षी के समय सबसे ज्यादा प्रभावशाली थे| सही मायने में राजनीति का ककहरा भी उन्होंने सतीश दीक्षित से ही सीखा| जनहित में श्री दीक्षित के सरकारी कार्यालयों के काम मुन्ना यादव ही निपटाते थे| सतीश दीक्षित के निजी और करीबी मुन्ना यादव श्री दीक्षित की जिलाध्यक्षी और सपा की सरकार जाने के बाद अपने वकालत के पेशे में ज्यादा ध्यान देने लगे| उन्हें तहसील में विधायक विजय सिंह ने बैठने के लिए वो बिस्तर मुहैया कराया जिस पर कभी विजय सिंह के बड़े भाई स्व घनश्याम सिंह दहिया बैठा करते थे| बड़े भाई की जगह मुन्ना यादव को मिली और मुन्ना विजय सिंह के हो गए|

मुन्ना यादव का कहना है कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी गयी है उसे वो पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे| वे पहले भी सपाई थे और आज भी सपाई है| सभी को साथ लेकर चलना उन्हें आता है| मुन्ना को सपा महासचिव बनने पर प्रदीप यादव टीटू, डॉ जितेंद्र सिंह यादव, राकेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह गौर, नदीम फारुकी, विश्वास गुप्ता ने बधाई दी| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]