1770 की दर से खरीदा जायेगा 11 हजार कुंतल धान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)एसडीएम ने गुरुवार को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये और साथ ही साथ धान की निर्धारित खरीद समय रहते पूर्ण करने के भी निर्देश दिये|
उपजिलाधिकारी अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया| उन्होंने मौके पर अभिलेख देखे और मौके मार्केटिंग इंस्पेक्टर सावंत कुमार से आवश्यक जानकारी ली| उन्होंने बताया की अभी एक नवम्बर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी है| अभी मक्का व गेंहू की खरीद के रेट नही आये| धान का खरीद रेट 1750 रूपये निर्धारित किया गया है| इसके साथ ही 20 रूपये अलग से किसानों को दिया जायेगा| 1770 रूपये की दर से खरीद की जायेगी|