ढाईघाट पुल स्थानातरण के विरोध में बाजार बंद, चेयरमैंन उमा से मिलने पंहुचे

Uncategorized

smshaabaadफर्रखाबाद:(शमसाबाद) ढाई घाट पुल के स्थानान्तरण को लेकर जनता में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है| ज्ञापनो के बाद जनता अब खुद कुछ कर गुजरने की सोंच रही है| पूर्व में बाजार बंदी का एलान कर चुके चेयरमैन शमसाबाद के आवाहन पर पूरा बाजार बंद कर दिया गया| जिसमे राजनितिक व सामजिक संगठनो ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई|
विदित है कि 1 फरवरी 2014 को ढाईघाट के पुल को गंगा नदी के ऊपर मंजूर किया गया था| जहाँ पुलमंजूर हुआ था वहां पर वर्ष में तीन बार गंगा तट पर मेले भी लगते है|bjaar bandशमसाबाद के चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है की पुल को ग्राम बल्लू बेहटा में निर्मित किया जा रहा है| जिससे जनता में रोष है| और जनता विद्रोह पर अमादा है| यह पुल गंगा के साथ साथ लोगो की आस्था का भी प्रतीक बनेगा| पुल को वहाँ से हटाने के बाद उसे कल्लू बेहटा में स्थानान्तरित किया जा रहा है| जिसके विरोध में सभी व्यापरियों न मिलकर पूरे बाजार को बंद करा दिया बाजार में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया था|
वहीँ चेयर मैंन पुल समस्या की आवाज को बुलंद करने के लिए केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गये| उन्होंने फोन पर जेएनआई को बताया कि मंत्री उमा भारती ने शाम को उनसे मिलने का समय दिया है|
वही शमसाबाद के मुख्य बाजार को किसान यूनियन, बीजेपी, सपा नेताओ, व्यापार मंडल आदि महत्व पूर्ण संगठनों ने पूर्ण रूप से बाजार बंदी करा कर विरोध व्यक्त किया गया| यह भी फैसला हुआ है कि अगर मांगे पूरी ना हुई तो 6 जून को फैजबाग़ तिराहे पर धरना प्रदर्शन विरोध जताया जायेगा|
इस दौरान व्यापार मंडल के नगर मंत्री संजय पाठक, भाकियू के जिलामहासचिव संजय गंगवार,दीपक श्रीवास्तव,श्याम जी मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]