हिन्दू महासभा ने महिला विंग सहित घोषित की कई कमेटियां

Uncategorized

ABHMSBHफर्रुखाबाद: आखिल भारतीय हिन्दू महा सभा ने बैठक कर महिला मोर्चा सहित कई कमेटियां घोषित कर दी | संगठन विस्तार का यह क्रम जारी रखने की तैयारी चल रही है|
युवा हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा के पक्का पुल स्थित प्रतिष्ठान पर बैठक सम्पन्न हुई |जिसमे जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने कमेटी का विस्तार किया जिसमे एक जिला उपाध्यक्ष व दो जिला मंत्री के आलावा एक-एक जिला प्रचार मंत्री जिला प्रवक्ता, जिला संगठन मंत्री को शामिल किया गया| वही युवा हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा ने अपनी कमेटी में दो जिला उपाध्यक्ष एक जिला मंत्री को संगठन में जगह दी है| युवा हिन्दू महा सभा के नगर अध्यक्ष गौरव मालिक ने अपनी कमेटी में 15 लोगो को जगह दी है|

महिला हिन्दू महासभा की नगर अध्यक्ष चाँदनी वर्मा ने अपनी कमेटी में दो नगर उपाध्यक्ष, एक नगर मंत्री, एक नगर महामंत्री, एक नगर सहमंत्री एक कार्यकारणी सदस्य व एक सदस्य को अपने संगठन में जगह दी है|
वही हिन्दू महासभा के नगर अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी की जगह रामजी पाठक को इस पद पर जगह मिली है| साथ ही साथ अवनीश कनौजिया को नगर संगठन मंत्री पद पर जगह दी है|
इस दौरान राजेश मिश्रा, दीपक द्विवेदी एडवोकेट, राम जी मिश्रा, रामलखन, अनुज दुबे, नवनीत मिश्रा, पूजा तिवारी, गुडिया, सोनू बाथम, जेसू वर्मा, मानू वर्मा और आशीष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]