अब यादव जी का क्या कर लोगे साहब ………………..?

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद : प्रदेश सरकार अपनी भूल को सुधरने के लिए कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का पूरा प्रयास कर रहे है क्यों की लोक सभा में मिली करारी हार की कसक उन्हें रह रह कर दर्द जरुर दे रही है | सपा सरकार के सख्त रबैये के बाद भी उन्ही की पार्टी के लोग नियम व कानून तक पर रख दे फिर आम जनता परेशान होकर कुछ अलग हट कर सोचने पर मजबूर हो जाती है और राजा को कुछ दिन में ही रंक बना देती है | लेकिन नियम तोड़ते किसी भी सत्ताधारी के लिए नियम कानून ही नही बने | पुलिस मौका देखकर मुंह घुमा लेती है | लेकिन आम जनता को परेशान क्यों किया जाता है इसका भी जबाब किसी के पास नही होता |
कैमरे में कैद हुई मोटरसाईकिल के पीछे सपा के झंडे पर लिखा “यादव जी” गले नही उतरा क्योंकि नियम कानून शायद इनके लिए बने ही नही ना ही पुलिस को इनकी नंबर प्लेट नजर आयी और ना ही ट्राफिक को जंहा चाहे मोटरसाईकिल घूम रही है | और प्रदेश व जनपद की कानून व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही है |