विकास कार्य अधूरे देख अपर आयुक्त ने लगायी फटकार

Uncategorized

apar ayukat hemantफर्रखाबाद: अपर आयुक्त ने जनपद पंहुच कर विकास कार्यो का निरिक्षण किया | विकास की गति धीमी होने पर उन्होंने फटकार लगायी और कहा की यदि  विकास के लिए बजट नही है तो शासन को लिखकर भेजे |

अपर आयुक्त हेमंत कुमार दुवे ने जनपद पंहुच कर डीडीओ व डीआरडीए कार्यालय का निरिक्षण किया | इस दौरान विकास की गति धीमी देख आयुक्त भड़क गये कहा की विकास कार्य तेजी के साथ बढाये जाये | जेई एआर खान को प्लास्टर व पुताई ठीक ना होने पर फटकार लगायी | इस दौरान कहा की कार्ययोजनाओ में महिलाओ की सख्या महज 5 प्रतिशत ही है | जब की यह सख्या 25 से 30 प्रतिशत होनी चाहिए | उन्होंने  कहा की जो लोहिया ग्राम अभी तक पूर्ण नही है उनके लिए यदि बजट चाहिए तो शासन को भेजे | वही उन्होंने कहा की 10 नई कार्य योजनाये लागू  होने जा रही है | जिनको गति प्रदान करायी जाये |

इस दौरान परियोजना निर्देशक दयाराम विश्वकर्मा ,जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे |