प्रशासन शख्त :प्रत्याशी नही निकाल पायेगे विजय जुलुस

Uncategorized

prekshkफर्र्खाबाद :लोक सभा चुनाव के कल परिणाम आ जायेंगे | जिसके चलते सुबह से ही मंडी सिमित में अधिकारियो का दौरा शुरु हो गया है | पहले डीआईजी और उसके बाद प्रेक्षकों ने मंडी सिमित में पंहुच कर जायजा लिया | अधिकारियो ने विजय जुलुस ना निकलने का फरमान जारी किया है | जिसके लिए सुरक्षा बलों को विशेष चौक्कना रहने के निर्देश दिये गये है |

dig,sp,aspगुरुवार दोपहर डीआईजी आर के चतुर्वेदी के साथ पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने दोपहर में मंडी सिमित सातनपुर पंहुच कर निरिक्षण किया | और जवानो को अवश्यक दिशा निर्देश दिये | उन्होंने फायर adm,co yuges,पुलिस की व्यवस्था देखी और ड्यूटी पर तैनात जवानो से सुरक्षा के सम्बन्ध में पूछताछ की |

जिसके बाद दोनों प्रेक्षक मुकेश पूरी व मोहम्मद हनीश डीएम पवन कुमार के साथ मंडी पंहुचे और बारीकी से ईबीएम की सुरक्षा सम्बन्धी पहलुओ को परखा | डीएम ने पुरे चक्रव्यूह की रचना के बारे में प्रेक्षको को जानकारी दी |

सुबह तकरीवन आठ बजे एडीएम प्रभुनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया ने जवानो को उसकी तैनाती के विषय के बारे में जानकारी दी | सभी को गिनती शुरू होने से एक घंटे पहले से ही अपने तैनाती स्थल पर मुस्तैद रहने की शख्त हिदायत दी गयी है |