ब्रेकिंग न्यूज : फौजी की छत पर किरायेदार टीचर की ईट से पीटपीट कर हत्या

Uncategorized

htyaaफर्रुखाबाद : बुधवार की शाम तकरीवन 6 बजे फौजी के मकान की छत पर किरायेदार की बेहरहमी से ईट मारमार कर हत्या कर दी गयी | युवक एक सप्ताह पूर्व ही किराये पर रहने के लिए आया था | सुचना पर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पंहुच कर जाँचपड़ताल की | लेकिन युवक के साथ रह रहा साथी गायब है |

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू फौजी कालौनी लोको रोड निवासी फौजी राजीव यादव के दो मकान है | राजीव kamal rajiv yadavका परिवार एक मकान में रहता है | पास ही के दुसरे मकान को बीते 5 मई को इस युवक ने किराये पर लिया था | राजीव की माँ देवकली ने बताया की वह दोपहर एक बजे अपने नाती को टहला रही थी | उसी दौरान इस मकान के दरबाजे अन्दर तक खुले थे | उसने अन्दर जा कर देखा तो कोई नही था | सामने तख्त पर दालमोट व दारू के कुछ पाउच पड़े थे | इस पर वह छत पर चढ़ गयी तो देखा की किरायेदार युवक की लाश पड़ी है और उसके सर को बेहरहमी से कुचला गया है | देवकाली बेहोश हो गयी rajiv yadav ka mkaan| कुछ समय के बाद होश में आने पर देवकली ने पूरा मामला मोहल्ले के लोगो को बताया |kamal rajiv yadav 4 जिसपर भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने पुलिस को सुचना नही दी | मीडियाकर्मियों के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी हो पायी |
सुचना मिलाने पर क्षेत्राधिकारी नगर वाईपी सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल शिवशंकर शुक्ला मौके पर पंहुचे | और लाश को पीले टेप की जद में कर दिया |मकान मलिक की माँ देवकली ने सीओ को बताया की कमल चौहान पुत्र लालबाबू ने मकान दो हजार रूपए में किराये पर इस युवक को दिलवाया था | पुलिस के तलाशने के बाद भी कमल मौके पर नही पंहुचा | देवकली के मुताविक कमल शव देख कर चला गया और लौट कर नही आया | विदित है की कमल चौहान पर भी प्रापर्टी डीलर बबलू कटियार की हत्या का मामला चल रहा है | डेढ़ वर्ष पूर्व कुल्हड़ी से काट कर उसकी हत्या की गयी थी | जिसमे तीन आरोपी जेल गये थे |
सीओ सिटी ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह घर पर नही मिला उसके फोन पर सम्पर्क करने पर उसने बाहर होने की बात कही |
कमल चौहान के घर से प्राप्त नम्वर पर जेएनआई को उसने बताया की मृतक का नाम छोटू है और वह मोहम्दाबाद का रहने वाला था | वह यंहा टीचर बनने के लिए आया था | फ़िलहाल पुलिस से देर शाम तक कमल की भेट नही हो पायी |सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अलंकृत सिंह ने मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल की |