चलो लोकतंत्र मजबूत करे- मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना

Uncategorized

ELECTIONफर्रुखाबाद; लोकतंत्र को मजबूत करने में जनता के बाद सबसे बड़ा योगदान उन कर्मियों का भी होता है जो रात दिन जाग कर जनता के दरवाजे पर जाकर मतदान करवाते है| कहीं डर का साया होता है तो कहीं सुविधाओ का टोटा मगर मतदान के दिन इन सबको नकार कर ये कर्मी सबसे बड़ा काम मतदान कराते है| २४ अप्रैल को फर्रुखाबाद में होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई| प्रेक्षकों की मौजूदगी बनी 1520 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराने के लिए सातनपुर मंडी से आज रवाना कर दी गयी| पोलिंग पार्टियो को रवाना करने से पहले मतदान के लिए जरुरी हर सामान चेक किया गया| जिला निर्वाचन अधिकारी और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर मौजूद रहकर पार्टियो को रवाना किया|

Election Duty1500 से अधिक मतदाताओं वाले 51 बूथों पर पोलिंग पार्टी में शामिल चार कर्मचारियों के अलावा एक अतिरिक्त कर्मचारी रखा गया है। 181 पर्दानशीन बूथों वाली जिस पार्टी में महिला कर्मचारी नहीं है, उन पर एक अतिरिक्त कर्मचारी के रूप में महिला कर्मी को शामिल किया गया। चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों के लिए उचित व्यवस्था और सुविधाओ का काफी ख्याल रखा है मगर फिर भी घर जैसी व्यवस्था तो नहीं हो सकती| बाबजूद इसके चुनाव कराने के लिए मतदान कर्मियों के चेहरों पर भी उत्साह की कमी नहीं दिखाई पड़ती|

माइक्रो आब्जर्वर, सुरक्षा कर्मियों के साथ साथ बीएलओ भी मतदान केंद्र पर रहेंगे| बीएलओ पहले से गाव में मौजूद रहेंगे| पोलिंग पार्टी की सुख सुविधाओ का ख्याल रखना और उन्हें खाना मुहैया करना भी बीएलओ की जिम्मेदारी होगी|

सरकारी सामान के साथ साथ पोलिंग पार्टी के लोग मच्छरों से बचने के लिए मच्छर लोशन और कछुआ छाप अगरवत्ती के साथ साथ पानी की बोतल भी लेकर गए है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]