मिशन 2014 : यूपी के विकास को आईना दिखा रही लोहिया ग्राम की खस्ता हाल सडक

Uncategorized

yakutgangफर्रुखाबाद : लोक सभा चुनाव सर पर है और बिभिन्न पार्टियों के नेता दरवाजे दरवाजे जा जा कर विकास की बात कर रहे है | लोग वही,मुद्दे वही, लेकिन अब ताकत नेता जी के पास नही बल्कि जनता के पास है | तस्वीर बदल गयी | अब जनता सबाल करने के लिए बैठी है | सरकारों ने क्या विकास कराया यह प्रश्न अभी याकूतगंज के लोगो दिमाग में है |

साल 2012 – 2013 में याकूतगंज को लोहिया ग्राम में चयन किया गया था | तब वहा के लोगो के जहन में विकास की नई तस्वीर उभर कर आ गयी | लेकिन लम्बा समय गुजर जाने के बाद भी अभी यहा के निवासीयो को टूटी सडक से गुजरना पड़ रहा है | गलियां भी बज बजा रही है जिनकी वर्षो से सफाई तक नही की गयी |

इससे पूर्व यहाँ के लोग कई बार सड़क जाम, धरना प्रदर्शन आदि कर चुके है | एक बार तो पोलियो की दवा को पिलाने तक का बहिस्कार कर दिया था |अधिकारियो ने कई बादे भी किये नेताओ ने भी उसके सुर में सुर मिलाया | विकास के नाम पर कुछ छोटी सडके व कुछ लाईटे लगई गयी और खाना पूर्ति कर दी गयी |

इस ग्राम पंचायत में कई ग्राम सभाए लगती है जखा, नगलापजाय ,नगला ताल आदि | कुल आबादी तकरीवन बीस से पच्चीस हजार के बीच में है |जिसमे अकेले ग्राम पंचायत याकूतगंज में अकेले आठ से नौ हजार मतदाता है | मुस्लिम मतदातो की सख्या भी ठीक ठाक है | इसके बाद भी अभी तक इस ग्राम की जादातर आबादी विकास से महरूम है |
स्थानीय निवासीओ ने इस पर विरोध प्रकट किया है | और अपनी समस्यों के जल्द निस्तारण की मांग की है |