आँधी व आकाशीय बिजली के कहर से पांच मिनट में हुई 6 मौते

Uncategorized

mejar , bhudevफर्रुखाबाद : गुरुवार को आयी तेज आधी में अचानक खेत में पानी लगा रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी | मौके पर प्रशासनिक अमले ने पहुच कर जाँच पड़ताल शुरु कर दी |और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया | वही जनपद में अलग अलग घटनाओ को मिला कर आधा दर्जन लोगो को मौत के मुंह में जाना पड़ा :कुल मिलाकर महज पांच मिनट के तेज झोके में ही कई घरो में मातम का माहौल हो गया |

bijliकोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम जखा निवासी कामताप्रसाद राजपूत का पुत्र नीरज घर से कुछ दुरी पर खेत में पानी लगा रहा था | उसी समय अचानक तेज आधी आ गयी | और पानी भी बरसने लगा | कुछ समय बाद आकाशीय बिजली नीरज के ऊपर गिर गयी |

जिससे उसकी कुछ समय के बाद मौत हो गयी | काफी समय के बाद गांव का ही युवक प्रदीप पुत्र राजा राम प्रदीप से मिलने के लिए पंहुचा | तो उसे नीरज की लाश खेत में पड़ी थी | उसने तत्काल गांव में आकर घटना की सूचना दी | मौके पर ग्रामीण लोगो को भीड़ लग गयी | बीजेपी नेता मेजर सुनील दत्त व पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुचे | उन्होंने फोन पर एसडीएम से बात की और मौके पर मौजूद लेखपाल रविन्द्र वर्मा से बात करा दी | बाद में एसडीएम के भी पहुचने की जानकारी हुई |

वही कोतवाली कायमगंज के ग्राम दादूपुर में दीवार से दब कर रामदत्त की 65 वर्षीय पत्नी सुखरानी तथा ग्राम करनपुर गंगतारा में पेड़ से दब कर गफूर के 45 वर्षीय पुत्र सादिक अली की मौत हो गई।
ग्राम महलई में प्रेमपाल दिवाकर की दीवार गिरने से पड़ोसी संजय वाथम की 10 वर्षीय विकलांग पुत्री दीपा मर गई। 6 वर्षीय भाई अनुराग गम्भीर रूप से घायल हो गया। मां निशा व दादी हसमुखी को भी चोटे लगी।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम कटरी भीमपुर ठठा की मडैया में जगदीश के मकान की पक्की दीवार ढह गई। जिससे उनकी 7 वर्षीय बेटी राधिका की मौत हो गई। मलवे से दब कर 15 वर्षीय पुत्री पूजा व 11 वर्षीय पुत्री सरोजनी घायल हो गई।