सचिन सिंह के प्रचार में जुटे 19 पदाधिकारियों को सपा ने पार्टी से निकाला

Uncategorized

CHANDARPAL SINGH  YADAVफर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र और निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सिंह के प्रचार में जुटे १९ सपा पदाधिकारियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है| पार्टी जिलाध्यक्ष ने इन सभी को पार्टी से निकाले जाने की घोषणा कर दी है|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह की संस्तुति पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से मोहम्दाबाद व्लाक प्रमुख पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की भाभी बसंती देवी , पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर , पूर्व उपाध्यक्ष द्रगपाल सिंह(बाँबी )व उनके भाई यशपाल सिंह यादव व्लाक प्रमुख बढपुर ,पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी जितेन्द्र सिंह यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा दिलशाद प्रधान,जेल विजिटर मनमोहन मिश्रा, पूर्व महासचिव समीर यादव ,पूर्व कोषाध्यक्ष संजय चावला, पूर्व जिला सचिव सुनील राठौर,पूर्व विधानसभा सभा प्रभारी भोला यादव,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह उर्फ़ चुन्ने यादव,जिला सचिव अलियापुर ललित यादव,पूर्व नगर अध्यक्ष शमसाबाद दयानन्द यादव ,पूर्व पदाधिकारी परमनगर सुनील यादव ,पूर्व पदाधिकारी रोशनाबाद अरुण यादव,पूर्व प्रवक्ता आर के यादव, पूर्व जिला सचिव सत्यवीर सिंह गंगवार;पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी यश वीर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया की सभी निकाले गये उन्नीस पदाधिकारियों पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन सिंह यादव निर्दलीय प्रत्याशी को लगातार चुनाव लड़ाने के आरोप लगे थे जिसकी जाँच कराई गयी| पार्टी ने अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर सभी को बाहर निकाला है |