संसद में बंदूको को नहीं काबिलियत की जरुरत पड़ती है- सलमान खुर्शीद

Uncategorized

Salmanफर्रुखाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने अलीगंज क्षेत्र में अपने चुनावी प्रचार के दौरान विरोधियो पर बिना नामलिये जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि संसद चलाने में काबिलियत की जरुरत पड़ती है| बंदूको से संसद नहीं चलती| सलमान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें अपने उस समाज में कोई सुरक्षा की जरुरत है जिनके वोटो के आशीर्वाद से वो संसद में पहुचते है|

फर्रुखाबाद लोकसभा की एक विधान सभा जनपद एटा की अलीगंज भी है| यहाँ के स्थानीय सपा विधायक भी लोकसभा प्रत्याशी है| अलीगंज क्षेत्र में सलमान खुर्शीद पूरी ताकत चुनाव की लगा रहे है| इसीलिए इस बार उन्होंने अपना चुनावी केंद्रीय कार्यालय कायमगंज के अपने गाव पितौरा को बनाया हुआ है| अलीगंज के जुनैदपुर, कुदैसा, नगरिया, कालिंजर आदि गावो में जनता से रूबरू हुए और अपने लिए वोट की अपील की| इन गावो में मुस्लिम और शाक्य बिरादरी में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सलमान जनता के बीच फिर से जा रहे है| जन समस्या पर चर्चा कर रहे है और पूरा समय न दे पाने के करण अपना अफ़सोस भी जाहिर कर रहे है| अब देखना ये है कि आने वाली 24 तारीख को जनता उनकी बात मान उन्हें एक बार फिर से मौका देती है या फिर किसी और को चुनती है| सबसे बड़ी बात ये है कि सलमान इस क्षेत्र में जनता का ध्यान दबंगई बनाम भलेआदमी के बीच तुलना करने की ओर खीच रहे है| चुनाव आयोग में शिकायत के बाद कई अधिकारियो को हटवा कर वे अपना रुतबा पहले ही क्षेत्र पर ग़ालिब कर चुके है|