सुशील शाक्य समर्थको को सपा के साथ न जाने का इशारा

Uncategorized

Shushil ramratanफर्रुखाबाद: भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत से दूरी बनाकर शाक्य समाज किधर जायेगा अभी तय नहीं हुआ है| उनके समाज के नेता सुशील को टिकट न मिलने पर शाक्य समाज का एक बड़ा धड़ा नाराज है| मुकेश राजपूत को हराने के लिए कमर कस चुका शाक्य समाज किसके साथ जायेगा इस पर अभी रणनीति तय नहीं हुई है| मगर एक सन्देश भेजा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के साथ नहीं जाया जाये| मुकेश के खिलाफ सबसे पहले झंडा बुलंद करने वाले सुशील शाक्य के सबसे करीबी रामरतन शाक्य ने नाता तोड़ लिया है| सुशील शाक्य ने उनके कालेज महावीर इंटर कॉलेज के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यसमिति से इस्तीफ़ा दे दिया है| खबर लगी है कि रामरतन शाक्य जल्द ही समाजवादी पार्टी में हिस्सा बनने वाले है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

पिछले दिनों शाक्य समाज के होली मिलन कार्यक्रम में रामरतन और उनके साथ कई वक्ताओ ने एकजुट रहकर निर्णय लेने का फैसला किया था| मगर रामरतन के बिना समाज के पूछे सपा में ज्वाइन होने की खबर से सुशील शाक्य ने उनसे किनारा करते हुए समाज में सन्देश देने की कोशिश की है कि मुकेश राजपूत को हराने के लिए शाक्य समाज समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं करेगा| इस संबंध में भाजपा पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने फोन पर बताया कि रामरतन के सपा के साथ जाने की खबर उन्हें भी मिली थी| इसलिए उन्होंने सारे संबंध रामरतन से तोड़ लिए है| दूसरी तरफ शाक्य समाज में बहुजन समाज पार्टी और सचिन यादव के समर्थन की बात भी चल रही है| ज्यादातर का मानना यह है कि जो पार्टी या प्रत्याशी मुकेश को हराता नजर आएगा शाक्य समाज उसके साथ जायेगा|