राजेंद्र नगर में सचिन यादव के कार्यक्रम में आसमान से बरसेंगे फूल

Uncategorized

Gliderफर्रुखाबाद: बाबू राजेंद्र सिंह की पुण्य तिथि को ऐतिहासिक मनाते हुए सचिन यादव चुनाव मैदान में उतरेंगे| कार्यक्रम के दौरान आसमान से पुष्प वर्षा की जायेगी| समाधी स्थल पर पुष्प वर्षा करने के लिए एम्बिशन एविएशन अकादमी अलीगढ से ग्लाइडर (प्रशिक्षु विमान) आएगा| पुण्य तिथि पर जनसभा का आयोजन भी किया जा रहा है| इस कार्यक्रम में कई नए चहरे दूसरी पार्टियो से पलायन कर टीम सचिन का हाथ साधेंगे| कौन कौन शामिल होगा और मंच तक पहुचेगा इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है|
[bannergarden id=”8″]
राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन का राजनीति में चुनावी जंग का प्रवेश बड़े ही धूमधाम से होने जा रहा है| कितना सफल होगा ये आने वाला वक़्त ही बतायेगा| मगर जो चुनावी हथकंडे नयी पीड़ी का नेता अपनाने जा रहा है उससे परम्परागत राजनीति करने वालो के लिए थोडा अहसज हो सकता है| नए जमाने की बयार को अगर किसी ने हलके में लिया तो मामला बिगड़ भी सकता है| नई पीड़ी नई सोच और नए बदलाव के साथ रहना चाहती है| हालाँकि अपुष्ट सूत्रो से खबर मिली है कि एटा से एक मेजिक/लोडर भरकर चुनावी शराब तीन दिन पहले कमालगंज क्षेत्र में उतरी है| अब शराब कितनी चढ़ी और फूल कितना बरसा इसका तो फैसला मतदाता करेगा| मगर ये तय है कि चुनाव को सचिन यादव रुचिकर बनाने जा रहा है| जिन नेताओ को भाषण देना नहीं आता उन्हें कोच रखने पड़ेंगे|
[bannergarden id=”11″]
देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से राजेंद्र नगर में पुष्प वर्षा के लिए ग्लाइडर को अनुमति मिल गयी है| हालाँकि अनुमति मिलने में तीन दिन लग गए| छोटी छोटी बाते दर्शाती है कि प्रत्याशियो के साथ किस प्रकार भेदभाव किया जा सकता है| ग्लाइडर अलीगढ से मोहम्दाबाद हवाई पट्टी पर 11 बजे आ जायेगा| 11 बजे से 1 बजे तक ग्लाइडर की परमिशन मांगी गयी है| 1 बजे ग्लाइडर वापस अलीगढ चला जायेगा| इसके लिए 1 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों का इंतजाम किया गया है|