अप्रैल में श्रीश्री रविशंकर आश्रम में खुलेगा गुरुकुल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दी आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक रवि शंकर के सत्रह मार्च को जनपद आगमन के लिये लगभग सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है| शुक्रवार को उनके दुसरे जनपदों के अनुयायी भी घटियाघाट आश्रम पर पहुचने लगे| कानपुर से आये सेवा दारो ने कहा है की अप्रैल को आश्रम में गुरुकुल खोला जायेगा | जिसमे बच्चो को कम्पूटर के बारे में भी जानकारी भी दी जाएगी|
Ravishankar
होली पर जनपद पहुच रहे अध्यात्मिक गुरु रवि शंकर के सत्संग में तकरीवन बीस हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गयी है| मंच पर गिने चुने लोग ही पहुच सकेगे| मंच भी विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है जिसमे फूलो के साथ साथ रंग बिरंगे कपड़ो का भी काम होगा| फिलहाल समाहरोह को सफल बनाने के लिये हर संभब प्रयास चल रहा है|

रवि शंकर के घटियाघाट आश्रम को भी पूरी तरह से तैयार किया गया है आश्रम को भारतीय सभ्यता से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है| आश्रम में विशेष रूप से झोंपड़ी नुमा कमरे को तैयार किया गया है जिसमे लकड़ी की दीवारों में विशेष तौर का कागज लगाया जा रहा है| जो एक दम से सगमरमर के पत्थरों का लूक दे रहा है| इसी फूस के कमरे में रवि शंकर के रुकने की व्यवस्था की जा रही है| गंगा के तट पर बने आश्रम को नया लूक देने के लिये पंजाव से विशेष रूप से सेवा दार बुलाये गये है | पुरे आश्रम में घास फूस के कई कमरे भी नये बनाये गये है| जिससे पूरा आश्रम बिल्कुल अलग ही भारतीय सभ्यता को दरसा रहा है|
[bannergarden id=”8″]
कानपुर से आये सेवादार प्रकाश चन्द्र व महिला सेवादार प्रेमेला वेन ने बताया की घटियाघाट के आश्रम उत्तर प्रदेश का पहला आश्रम है अन्य जनपदों में इसकी शाखाये है| उन्होंने बताया की चौदह अप्रैल को आश्रम ने बच्चो को पढ़ने के लिये गुरुकुल खोलने की तैयारी की है| गुरुकुल में बच्चो को वेद ज्ञान के आलावा अग्रेजी व कम्पूटर की के बारे में जानकारी दी जाएगी| उन्होंने गंगा की गंदगी पर चिंता व्यक्त की और कहा की सभी को इस विषय पर मिलकर प्रयास करना चाहिये |