मैं रामेश्वर यादव जैसा नहीं बन सकता- सलमान खुर्शीद

Uncategorized

Salman Khursidफर्रुखाबाद: लोकसभा में पहुचने के लिए सियासी वाक्य बाणो का प्रक्षेपण शुरू हो गया है| कहीं वोटरो को रिझाने के लिए विकास के दावे हो रहे है तो कहीं जातीय समीकरणों की गणित मतदाताओ को बताई जा रही है| पिछले सप्ताह कमालगंज सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा में कई मुस्लिम बाहुल्य गावो की सभाओ में कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को बड़ा भाई कहने और उन्हें जिताने में मदद करने के दावो की हवा सलमान ने निकाल दी है| बीती रात नगर के घुमना बाजार में एक सैलून में पत्रकारो से वार्ता के दौरान सलमान ने कहा कि रामेश्वर ने उन्हें बड़ा भाई कहा होगा अच्छी बात है मगर वे उनके जैसे नहीं बन सकते| और रही बात अलीगंज में उन्हें मदद करने की तो रामेश्वर की मदद के बाबजूद वे 20000 वोटो से हार कर आये थे, ऐसी मदद किस काम की|

ज्ञात हो कि पिछले दिनों सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव और सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कमालगंज की सभाओ में पिछले चुनाव में सलमान की मदद करने और मुन्नू बाबू को चुनाव हरवाने की बाते करके मतदाताओ को लुभाने का प्रयास किया था| जिस पर मुन्नू बाबू पहले ही रामेश्वर और जमालुद्दीन सिद्दीकी को आड़े हाथो ले चुके है| रविवार रात एक समर्थक हेयर ड्रेसर की दुकान पर जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने पत्रकारो के सवालो के जबाब में कहा कि उन्हें जनता का प्यार मिलता है और जनता उन्हें चुनती है| उन्हें रामेश्वर सिंह यादव जैसे लोगो के बड़े भाई बनने की कोई तमन्ना नहीं है और न ही वैसे बनना चाहते है| अगर रामेश्वर सिंह ने उनकी मदद की होती तो वे अलीगंज से चुनाव हार कर नहीं आते| उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा व्यक्तित्व का सांसद चुनना है| सलमान ने कहा कि जो विकास का काम जितना भी वे करा सके उसके मुकाबले दूसरे अपने काम दिखा दे तो जाने|

सलमान खुर्शीद ने कहा कि फर्रुखाबाद की जनता दिल्ली की जनता से ज्यादा जागरूक है| यहाँ कभी जातीय दंगे नहीं होते| जातियो में मतभेद नहीं होते| देश में मतदाताओ की जागरूकता को उन्होंने लोकतंत्र के लिए एक सुखद निशानी बताया| अन्ना हजारे पर टिप्प्णी करते हुए उन्होंने कहा कि अन्ना जी अच्छे आदमी है मगर उन्हें खुद पता नहीं होता कि सुबह वे कहाँ होंगे और शाम को कहाँ|
[bannergarden id=”8″]