Live: 16वी लोकसभा के लिए चुनावो की घोषणा, आचार संहिता लागू , 16 मई को वोटो की गिनती

Uncategorized

ECI VS SampathEditor Desk: 16वी लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ने कर दी है| 15 वी लोकसभा का कार्यकाल 31 मई 2014 को समाप्त हो जायेगा| लोकसभा आम चुनावो के साथ साथ तीन राज्यो की विधान सभा के स्थान के लिए भी चुनाव घोषित किये गए है| ये राज्य है आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और सिक्किम| इन तीनो राज्यो की वर्त्तमान विधानसभा का कार्यकाल 2 जून 2014 को समाप्त हो रहा है| 7 अप्रैल को पहले चरण से वोट डालने का काम शुरू होगा जो 12 मई तक 9 चरणो में होगा| वोटो की गिनती एक साथ पूरे देश में 16 मई को कराइ जायेगी|

मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस सम्पथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की| 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था तब से लेकर अब तक 15 लोकसभा का गठन हो चुका है| 2009 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 10 करोड़ अधिक मतदाता वोट डालेंगे| कुल 81.4 करोड़ मतदाता इस बार लोकसभा चुनावो में वोट डालेंगे| नए मतदाताओ के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए लगातार मुहिम जारी रहेगी| इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी के पास नए वोटर बनाने के फार्म हमेशा उपलब्ध रहेंगे|

पिछले चुनावो के मुकाबले इस बार 12 प्रतिशत अधिक मतदान केंद्र बनाये गए है| कुल 9 लाख 30 हजार मतदान केन्द्रो पर वोट डाले जायेंगे| मतदान केन्द्रो पर पीने का पानी, शौचालय और रैम्प की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जा रही है|

लोकसभा चुनावो में पहली बार नोटा (not to any one) बटन का इस्तेमाल होगा| मतदाता किसी भी प्रत्याशी को पसंद न करने की स्थिति में इस विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र होंगे| मतदाताओ को उनके घर पर पहली बार लोकसभा चुनावो में फोटोयुक्त मतदाता पर्ची उपलब्ध कराइ जायेगी| ये पर्ची वोटिंग दिवस से एक सप्ताह पहले मतदाताओ के घर घर पहुचाई जायेगी|

9 चरणो में चुनाव होगा-

7 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा| और 9 वा चरण 12 मई को होगा| वोटो की गिनती 16 मई को पूरे देश में एक साथ कराई जायेगी| 7, 9, 10, 12, 17, 24 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 मई और 12 मई 2014 को वोट डाले जायेंगे|

पहले चरण में ७ अप्रैल को ६ लोकसभा के लिए, 9 अप्रैल को 7 लोकसभा के लिए, तीसरे चरण में 9 अप्रैल को 92 लोकसभा के लिए, 12 अप्रैल को 5 लोकसभा के लिए, 5 वे चरण में 17 अप्रैल को १२२ लोकसभा के लिए, 6वे चरण में 117 लोकसभा के लिए, 30अप्रैल को 89 लोकसभा के लिए, 7 मई को 64 लोकसभा के लिए, 12 मई को अंतिम चुनाव 41 लोकसभा के लिए वोट डाले जायेंगे|

चुनावो में खर्च पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर रहेगी|
जारी……