विदेश मंत्री ने भी उड़ाई आचार संहिता की धज्जिया

Uncategorized

RED BEACON SALMANफर्रुखाबाद; देश के कानून मंत्री रहे सलमान खुर्शीद से वैसे तो जनता को कानून और न्याय के पालन की बड़ी उम्मीद रहती है मगर वे भी समाजवादी पार्टी के मंत्रियो और नेताओ की कतार में शामिल नजर आने लगे है| वजह है लालबत्ती प्रेम और आचार संहिता का पालन करना| पिछले एक सप्ताह से सपा के मंत्रियो और नेता विधानमंडल स्वामी प्रसाद जनपद में लालबत्ती और सरकारी कर का इस्तेमाल करते नजर आये वैसे ही आज शनिवार को सलमान खुर्शीद लाल बत्ती कार से दौरा कर गए| ज्ञात हो कि इन दिनों विधान परिषद् चुनावो के चलते आचार संहिता लगी हुई है| नेताओ का जबाब भी बड़ा शानदार होता है कि उन्हें नहीं मालूम था वे तो बाहर से आये है| मगर जनपद में रहने वाले उनके सिपहसालारो और कार्यकर्ताओ को तो सब पता होता है| खैर कानून की धज्जिया उड़ाने में सलमान भी उसी कतार में है|