“आप” के प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी की फर्रुखाबाद में दस्तक

Uncategorized

Mukul Tripathiफर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी मुकुल त्रिपाठी ने फर्रुखाबाद पहुच चुनाव अभियान शुरू कर दिया है| हालाँकि मनमाफिक प्रत्याशी न मिलने पर पार्टी के जिला संयोजक अतुल शर्मा विरोध की कमान सम्भाले हुए है| किन्तु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ में पत्रकार मुकुल त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाये जाने पर जोश दिखायी पड़ा| मुकुल को लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ता घटियाघाट पुल पर पहुचे थे| वहाँ से काफिले के साथ खुली गाड़ी में मुकुल को पार्टी कार्यालय लाया गया| पार्टी कार्यालय पहुचने पर जिला संयोजक अतुल शर्मा का अहम् तस्वीरो में साफ़ झलका|

[bannergarden id=”8″]
मुकुल त्रिपाठी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे| विकास न होना भी एक अहम् मुद्दा होगा| सलमान खुर्शीद के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे जाने पर मुकुल ने इसे पार्टी का फैसला बताया| उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर आवेदन करने और साक्षात्कार के बाद उनका चयन हुआ है| जो धार उन्होंने जनता के प्रति पत्रकारिता में दिखायी है वाही धार वे चुनाव में बरक़रार रखेंगे| [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]