मुक्ति दिलाने के लिए इतनी भीड़ कैसे जुटा रहे सचिन यादव?

Uncategorized

Monika Yadavफर्रुखाबाद: राजनीति करने वाले व्यक्ति की हर मंशा में राजनैतिक उद्देश्य ही देखा जाता है| भले ही नेता कितनी भी सफाई दे| जनपद में सपा के दूसरे ध्रुव में भी यही कयास जनता लगा रही है| मुक्ति दिलाने के बहाने सचिन यादव हर ब्लाक में भारी भीड़ जुटा रहे है| हर कार्यक्रम में अपने पिता से उदघाटन और भीड़ का जमावड़ा सियासी बड़ी चाल के तौर पर देखा जा रहा है| दूसरे स्वास्थ्य शिविर में नवाबगंज में राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में उदघाटन करते हुए इशारो इशारो में नरेंद्र सिंह यादव भी बहुत कुछ जनता से कह गए|
Sachin Yadav
दूसरी तरफ विपक्षी उत्तर प्रदेश में सपा की गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने के लिए अपनी पानी पार्टी को वोट देने की बात कह रहे है| अब इस जनपद में राजनैतिक दलो के अलावा एक निर्दलीय युवा भी क्या इसी गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने के लिए गोटे बिछा रहा है इस सवाल पर बड़ी साफगोई से इंकार भले ही हो रहा हो मगर निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव के लिए फर्रुखाबाद का किला भेद पाना मुश्किलो की ओर बढ़ रहा है| जीतने की बात तो चुनाव के समय होनी है| वर्त्तमान में चल रही शिविरो के बहाने सचिन यादव ने क्या जमा किया इसकी समीक्षा शिविरो के समापन के बाद जरुर बताएँगे|

सचिन यादव और मोनिका यादव द्वारा संचालित मुक्ति संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12/02/2014 को ‘‘मुक्ति‘‘ सामाजिक आर्थिक विकास समिति के सौजन्य से मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शिविर का आयोजन समिति की अध्यक्षता मोनिका यादव एवं सचिव श्री सचिन सिंह यादव के माध्यम से राजेन्द्र सिंह इण्टर कालेज नवाबगंज में सम्पन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन मा0 नरेन्द्र सिंह यादव (राज्यमंत्री उ0प्र0 सरकार) द्वारा किया गया तथा विकास एवं स्वास्थ्य सम्वन्धी बच्चों एवं स्त्रियों के कल्याण हेतु निम्नाकित परीक्षण करायें गये तथा उनसे सम्वन्धित उपचार अनुभवी डाक्टरों द्वारा कियें गयें।
जिसमें पंचीकरण की सं0- 984
मातृ परीक्षण की सं0- 73
कुपोषित वच्चो की सं0-250 जिसमें छाटे गये कुपोषित बच्चो की सं0- 07
परिवार कल्याण की सं0-65
टीकाकरण की सं0-24
अन्धता निवारण मरीजो की सं0-381
पेथोलाजी जाॅच सं0-52
दाॅत मरीजों की सं0-10
स्मार्ट कार्ड बनवाने वालों की सं0-05
जनरल मरीजों की सं0-374