कोर्ट के आदेश पर गैैगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Uncategorized

rapeफर्रुखाबाद: न्यायालय के आदेश पर राजेपुर थाना पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी एक महिला ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही राजपाल, शैलेंद्र, देवेंद्र व सुरेंद्र
ने उसके साथ 8 दिसंबर 2013 को मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश में दूसरे दिन 9 दिसंबर को जब वह शौच कर वापस आ रही थी
उसी समय राजपाल ने रास्ते में रोक लिया और समझौता करने की बात कहने लगे। उसने पति के बिना समझौता करने से मना कर दिया।
राजपाल ने अपने पुत्र शैलेंद्र, देवेद्र व सुरेंद्र की मदद से जबरदस्ती घर में खींच लिया और शैलेंद्र, देवेंद्र व सुरेंद्र ने बारी-बारी से उसके साथ
दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मजबूर होकर उसने न्यायालय की शरण ली।
महिला का आरोप हैै कि समझौता न करने पर आरोपियों ने लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]