साक्षी का फरमान- जहाँ होंगे मोदी वहीँ रहेगा लोधी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भाजपा के लिए लोधी को एकजुट करने के लिए साक्षी ताबड़तोड़ दौरे करने लग गए है| पहले शादी में आशीर्वाद देने के बहाने उर्मिला राजपूत के घर पर जाना और कायमगंज से लेकर कमालगंज तक लोधी बाहुल्य इलाको में दौरे कर लोधियों को मोदीमय करने का प्रयास किया जा रहा है| जहानगंज में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत के आवास पर लोधी ने बैठक कर फरमान जारी किया- जहाँ रहेंगे मोदी वहीँ रहेगे लोधी|
Sakshi
[bannergarden id=”8″]
साक्षी ने अपने पुराने साथी और चेले इक्क्ठे किये और उन्हें दिशा निर्देश दिए| साक्षी अपने समर्थको को सिर्फ मोदी के लिए वोट देने का मंत्र दे रहे है| टिकट चाहे किसी को मिले वोट एक एक लोधी का भाजपा को मिलना चाहिए| संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपी संसद साक्षी ने कहा कि मोदी के पीएम बन्ने पर भ्रष्टाचार नहीं होगा और यू पी में इतना विकास होगा कि यू पी की जनता को गुजरात कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा|
[bannergarden id=”11″]
बैठक में भूदेव राजपूत, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, अमर सिंह, अहिवरन सिंह, लालाराम वर्मा, अशोक कटियार, धर्मेन्द्र राजपूत, रणवीर सिंह राजपूत, सुनील कटियार सुरेन्द्र श्रीवास्तव हिमांशु कटियार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
[bannergarden id=”17″]