मौत पर सियासत, सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: (कमालगंज): मौत पर सियासत कोई नयी बात नहीं है| ट्रक से कुचल कर हुई तीन बच्चो की मौत के बाद प्रशासन सरकारी हाल से ही मुआवजे देने में विवश था| भाजपा और कांग्रेस के नेताओ को सरकार को घेरने का सड़क पर मौका था, चूका कोई नहीं| अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लग ही गए| आखिर में सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी जेब से तीनो मृत बच्चो क परिजनो को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी| नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कृष्ण कुमार ने भी 10-10 हजार नगद की मदद तीनो बच्चो के परिजनो को दी| और अधिक मदद के लिए जनता के सामने झोली फैला कर चंदा कर लिया गया| पुलिस शव कब्जे में लेकर दूसरी जगह पंचनामा भरने चले गए| भाजपा और कांग्रेस के नेता मुर्दाबाद के नारे लगाकर लौट गए| कस्बे में फिलहाल शांति है और मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकलने वाले जलूस के लिए रास्ते साफ़ किये जा रहे है|
Politics Farrukhabad
मौत किसी की हो उससे बुरा कुछ नहीं होता| सबसे पहले घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुचे कमालगंज ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल जनता खरी खोटी सुनाये जाने से नाराज होकर घटनास्थल से चले गये। मृत बच्चों के परिजनों ने राशिद से जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाये जाने की मांग की। उन्होंने राशिद से भी निजी स्तर पर आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग करते हुये कहा कि आपके पास धन की कमी नहीं है।

[bannergarden id=”8″]
इसके बाद तहसीलदार आर पी चौधरी, एसडीएम राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आर बी चैरसिया और एडीएम आलोक कुमार ने जाम लगाने वालों को धरना खत्म करने के लिए कहा। लेकिन वह लोग पांच लाख रूपये तथा जिलाधिकारी को बुलाये जाने की मांग पर अड़े रहे। भाजपा नेता मुकेश राजपूत एवं कांग्रेसी नेता रामसेवक सिंह यादव पीडि़त लोगों की पैरवी में पहुंच गये। नेता समर्थको ने उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाकर भड़ास निकाली। कुछ देर सियासत हुई, फ़ोटो खिचे मगर कुछ हल न निकलवा सके| आखिर में सपा विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने अपनी जेब से नगद मदद कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया|
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]