आम आदमी पार्टी के शिविर में 800 से ज्यादा सदस्य बने

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दिन प्रतिदिन जनता में आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है| आवास विकास कॉलोनी में लगे सदस्यता शिविर में 5 घंटे में ही 600 से ज्यादा सदस्यो ने सदस्यता ली| शिविर का आयोजन आम आदमी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष विवेक यादव की ओर से किया गया| शिविर में जिला संयोजक अतुल शर्मा, विष्णु नारायण अरोरा, अजय वर्मा, सुनील शर्मा और विवेक यादव ने साथियो सहित सदस्यता रसीद काटी|
AAP FARRUKHABAD
निशुल्क सदस्यता शिविर में अध्यापक से लेकर डॉक्टर तक और युवाओ से लेकर रिटायर लोगो ने उत्साह देखने को मिला| आम आदमी पार्टी के प्रति लोगो ने बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलो की नींद उडी हुई है| आवास विकास के सदस्यता अभियान में कई बसपाई, सपाई और भाजपाई चेहरे सदस्यता लेते दिखे| हर जाती और धर्म के लोगो ने सदस्यता ग्रहण की| विवेक यादव ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए शिविरो की संख्या बढ़ायी जायेगी|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
चांदपुर में ‘आप” के कार्यालय का उद्घाटन-
नगर से सटे चांदपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया| उद्घाटन के मौके पर सैकड़ो लोगो की भीड़ से पार्टी पदाधिकारी उत्साहित दिखे| [bannergarden id=”17″]