12 फरवरी से शुरू होगी विज्ञानं और गणित शिक्षको की भर्ती के लिए कॉउंसलिंग

Uncategorized

teacher 1फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी माह में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयो में विज्ञानं और गणित के 29334 सहायक अध्यापको की भर्ती हेतु कॉउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है| जारी आदेश के अनुसार काउन्‍सलिंग 12 फरवरी 2014 से 21 फरवरी 2014 के मध्‍य आयोजित होगी तथा मेरिट विज्ञापन का प्रकाशन दि0 10 फरवरी 2014 को किया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]
वेबसाइट पर जनपदवार श्रेष्टता सूची का प्रकाशन 5 फरवरी 2014 को सम्भावित किया गया है| जनपद वार कट ऑफ सूची 10 फरवरी को जनपद के सर्वाधिक प्रसारित समाचार पत्र में इसका प्रकाशन किया जायेगा| कट ऑफ केअंतर्गत आने वाले अभ्यर्थिओं के अभिलेखो का सत्यापन/जाँच 12 फरवरी से 21 फरवरी के मध्य किया जायेगा| अदालत के आदेशो की सम्भावना को दृष्टिगत करते हुए अंतिम चयन सूची का अनुमोदन 25 फरवरी तक किया जायेगा| यानि कॉउंसलिंग तो हो जायेगी मगर नियुक्ति अदालत के आदेशो पर निर्भर करेगी|
[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
संजय सिन्‍हा, सचिव, उ0प्र बे0शिक्षा परिषद द्वारा गणित/ विज्ञान विषय के सहायक अध्‍यापकों के नियुक्ति हेतु काउन्‍सलिंग समय सारिणी पत्र जारी कर दिया गया है। counsling1
counsling2