भ्रष्टाचार का कंटाप लगते ही महोत्सव से नेताजी खिसके

Uncategorized

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर सॉफ्टेक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के छात्र छात्राओं ने शहीद की चिता पर होने वाली राजनीति का मंचन कर दर्शको का मन मोह लिया| इस दौरान नेताओ पर जमकर कटाक्ष किये गए| मंच पर बैठे नेताओ में कुछ से जब नहीं झिला तो मंच छोड़ कर निकल लिए| दर्शको ने सफल मंचन के लिए जोरदार तालियां बजायी|
Farrukhabad-Mahotsava-Neta
महोत्सव के पहले दिन छात्र छात्राओ ने एक नाटिका का मंचन किया| नाटिका में एक जवान सीमा पर शहीद हो जाता है| उका शव उसके गाव आता है तो नेतागिरी शुरू हो जाती है| सत्तादल का एक नेता माइक पर जाकर शहीद की विधवा और परिवार के लिए पांच लाख की सहायता की घोषणा कर देता है| उसी समय शहीद के शव पर विलाप का रही शहीद की पत्नी और परिवार को गुस्सा आ जाता है| शहीद की पत्नी उठती है और 5 लाख की सहायता की घोषणा करने वाले नेताजी के जोरदार झन्नाटेदार थप्पड़ रसीद करते हुए पूछती है कि पहले बताओ कि इसमें कमीशन कितना खाओगे| इस दृश्य के होते ही मंच पर बैठे नेताओ का चेहरा देखने लायक हो जाता है| कटाक्ष सीधा सीधा नेताओ के चरित्र पर हो रहा था| कुछ झेल गए तो कुछ से जब नहीं सहा गया तो मंच से उठ खिसक गए| मंच पर नाटक के सफल मंचन का जनता ने भी खूब मजा लिया और जोरदार तालियां पीटी|
Farrukhabad-Mahotsava-Neta2
नेताओ पर व्यंग और नाटक मंचन वैसे भी जनता के बीच खूब लोकप्रिय होते है| मगर फर्रुखाबाद महोत्सव में इस नाटक ने नेताओ को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सोचने पर मजबूर का दिया, वहीँ जनता में भी इस मंचन की खूब चर्चा रही| इस दौरान मंच पर मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सपा नेता डॉ जितेन्द्र यादव, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, बसपा एम् एल सी मनोज अगरवाल, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, जिलाधिकारी पवन कुमार, कोंग्रेसी नेता अनिल मिश्रा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे|
Farrukhabad-Mahotsava-Neta1

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”8″]