बीडीसी के उपचुनाव में मतपत्रों में गड़बड़ी, मतगणना स्थगित

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : बीडीसी के उपचुनाव की काउन्टिंग के दौरान 227 नम्बर बूथ पर 185 मतपत्र की जगह 207 मतपत्र मिले। वहीं 228 नम्बर बूथ पर भी 610 मतपत्र में 57 मतपत्र कम मिले। जिसे पर वहां मौजूद प्रत्याशियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच काउन्टिंग का काम उपजिलाधिकारी ने रूकवा दिया और इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी। बाद में चारों बूथों की मत पेटिकाओं को दोबारा से सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। वहीं उपजिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये।sdm kaimganj
मंगलवार को बहबलपुर ग्राम पंचायत के बीडीसी के उपचुनाव की काउन्टिंग सुबह 8 बजे से कायमगंज ब्लाक में शुरू हो गया। इस दौरान आरओ डा0 विपिन कुमार, एआरओ साहब सिंह के साथ उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह, क्षेत्राधिकारी कायमगंज एके रावत तथा भारी पुलिस बल व पीएसी बल के बीच काउन्टिंग शुरू हुई। सबसे पहले बलबलपुर धीमरनगला के 227 नम्बर बूथ की मत पेटिका खोली गयी। इस मत पेटिका में 252 वोटों में से 185 वोट मत पेटिका में पडे थे। जैसे ही यह मत पेटिका खोली गयी और इस बूथ की वोटों की गिनती शुरू की गयी तो इस मत पेटिका में 207 वोट निकले।

ऐसा ही माजरा 228 नम्बर बूथ में देखने को मिला। इस पोलिंग बूथ में 744 वोट थे। जिसमें से 610 वोट पडे। लेकिन काउन्टिंग के दौरान इस मत पेटिका में से 610 वोटों में से 57 वोट कम निकले। इसको लेकर वहां मौजूद किशन पाल यादव, पूर्व विधायक के पुत्र सुधीर यादव तथा अन्य प्रत्याशियों के एजेन्टों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। शोर शराबे के बीच उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने वोटों की गिनती को रूकवा दिया। इसके बाद सुधीर यादव ने उपजिलाधिकारी तथा आरओ विपिन कुमार को एक लिखित शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 185 वोट की मत पेटिका में से 207 वोट निकले हैं वही 610 वोटोें में से 57 वोट कम निकले है इससे यह साफ जाहिर होता है कि या तो वैलेट पेपर में धांधली की गयी है या फिर इन बूथों पर तैनात पीटासीन अधिकारियों की मिली भगत से इस घटना को अंजाम दिया गया है। यह सुनते ही यहां मौजूद उपजिलाधिकारी तथा आरओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुये वोटों की काउन्टिंग को रोक दिया और अपने उच्चाधिकारियों तथा चुनाव आयोग को जानकारी दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसके बाद ग्राम गौरखेडा की दोनों बूथांे को खोला गया। इसमें बूथ नम्बर 238 में 382 वोट पडे थे जो पूरे निकले वहीं 239 नम्बर बूथ में 75 वोट पडे थे यह भी पूरे निकले। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आरओ डा0 विपिन कुमार तथा उपजिलाधिकारी ने चारो मत पेटिकाएं सील कराकर स्ट्रांग रूम में वापस रखबा दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों केा भेजी थी उनके निर्देशानुसार इन मत पेटियों को सील कर स्ट्रांग रूम में वापस रखा दिया गया है। आगे जैसा आदेश मिलेगा, वैसा किया जायेगा।

वहीं पूछे जाने पर कि क्या पीटासीन अधिकारियों का इसमें फाल्ट माना जायेगा तो जबाब में उन्होंने  कहा कि हां। इन दोनों बूथों पर 228 नम्बर बूथ पर पीटासीन राजेन्द्र सिंह प्राथमिक विद्यालय गढियापुर तथा 227 में उदय नारायण प्राथमिक विद्यालय रौकरी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पूछे जाने पर इन पीटासीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर होगी तो उन्होंने बतया कि हां उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद इन दोनों पीटासीन अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। बारहाल मत पेटियां सील कर वापस स्ट्रांग रूम में रख दी गयी है। अब चुनाव आयोग की रिपोर्ट आने के बाद किसी निर्णय पर पहुंचा जायेगा।