शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते है आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : college-student

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष :

जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :

* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 03 दिसंबर 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपके ग्रह आपको कमाल की सकारात्मक उर्जा देने वाले हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. अधिक खर्च से बचें। अनायास लाभ होने के योग हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के फल मिलेंगे। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

नकारात्मक चीजों से बचिएगा और अपने आप काम रखिएगा. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 7 है. व्यापार में उन्नति होगी। बुरी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने कॉमन रुटीन को छोड़कर अलग तरह की गतिविधियों में अपने आप को शामिल कीजिग. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 07 है. सुख में कमी आएगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा। उत्तेजना कार्यों को और उलझा सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आपमे ग्रहों के खेल के चलते आपके अंदर निराशा आ सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 12 है. श्रेष्ठजनों से मेल आपकी उन्नति में सहायक हो सकता है। आजीविका में इच्छित लाभ के योग हैं। बोलचाल में संयम रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आपके लाइफ में बहुत सारे ऐसे मुद्दे है जिसको लेकर काम करने की जरूरत है. आपका लकी रंग डार्क ब्लू लकी नंबर 19 है.संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। कार्य में विस्तार होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कॅरियर और परिवार के बीच कुछ बदलाव आ सकते है. आपका लकी रंग डार्क ब्लैक और लकी नंबर 3 है. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। पारिवारिक समस्या की ओर ध्यान दें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

याद रखिए मेहनत करने वालो को कभी भी निराश नहीं होना चाहिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 1 है. व्यापार में विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेगा। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। कार्यस्थिति में सुधार की संभावना है। निवेश में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

हो सकता है काम ज्यादा हो लेकिन इससे परेशान होने की बजाए संतुलन बनाइए. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 9 है. नई योजना में लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। आमदनी बढ़ने से निवेश में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

हर परिस्थिति में अगर एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा जरूर खुलता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 07 है. लाभ में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद उलझन में डाल सकते हैं। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी। आजीविका में इच्छानुरूप सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

लोगों से जल्दी प्रभावित होना नजरंदाज कीजिए. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 19 है. सामाजिक सम्मान मिलेगा। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

ऑफिस की किसी भीड़ में आप सबके चहेते बनने वाले है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। व्यर्थ संदेह नहीं करें। घर में आनंददायक माहौल रहेगा। कशमकश दूर होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

पर्फेक्शन के लिए काम करना है तो मेहनत तो ज्यादा लगेगी. आपका लकी रंग मजेंटा और लकी नंबर 12 है. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा। नवीन योजनाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा।