मोटर साइकिल की टक्कर से महिला की मौत

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) :  अपने भांजे के साथ ननिहाल शादी में जा रही महिला को अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहंा उपचार के अभाव में महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।mahila
सोमवार को पडोसी जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव बाउरी निवासी मोरश्री (55) पत्नी सरबजीत सिंह अपने भांजे संजू पुत्र देशराज सिंह निवासी चौकी अदनपुर थाना राजा का रामपुर के साथ अपनी ननिहाल खेतन नगला कलांन जिला बदायूं जा रही थी। तभी रास्ते में कम्पिल व इकलहरा के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गयी।

टक्कर लगने के बाद अज्ञात मोटर साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में कोई डाक्टर तथा कर्मचारी इमरजेन्सी ड्यूटी पर नहीं मिला। जिस कारण महिला ने इलाज के अभाव में अस्पताल परिसर में ही दम तोड दिया। महिला के मौत के बाद संजू बदहबास हालत में चीखने चिल्लाने लगा और महिला की मौत का कारण अस्पताल कर्मियों पर लगाया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

संजू ने बताया कि जब हमने मौरश्री को अस्पताल में भर्ती कराया और इधर उधर भटकने के बाद भी कोई कर्मचारी व डाक्टर मौरश्री को देखते तक नहीं आया। जिस कारण मौरश्री की मौत हो गयी। सोमवार को इमरजेन्सी ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट अजय पाल इंजेक्शन कक्ष में बैठकर गप्पे लडा रहा था। जब उसे बात की गयी तो उसने बताया कि उसकी ड्यूटी इमरजेन्सी में है महिला के बारे में किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। इधर मौके पर पहुंचे चिकित्साधीक्षक डा0 अखिलेश अग्रवाल ने महिला को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।